फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आज खास
विज्ञापन

-
वर्षगांठ: मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मंदिर में तिब्बती धर्मगुरु को नोबल पुरस्कार मिलने की 36वीं वर्षगांठ पर सुबह दस बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

साक्षात्कार: क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में सुबह दस बजे से सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता: बैजनाथ कॉलेज में अंतर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता का शाम तीन बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

कथा: अध्वाणी पंचायत के पंजयाड़ा गांव में श्रीराम कथा के तीसरे दिन पूर्वाह्न 11 बजे कथावाचक पंडित लखनपाल शर्मा प्रवचन देंगे।

कथा: नागणपट में शिव महापुराण कथा के छठे दिन कथावाचक हरि दोपहर एक बजे से भक्तों को शिव कथा सुनाएंगे।

बैठक- धर्मशाला के समृद्धि भवन में मैराथन को लेकर नगर निगम धर्मशाला की पूर्वाह्न 11 बजे बैठक होगी।

काम की बात
पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी
जल शक्ति विभाग ज्वालामुखी की ओर से 10 दिसंबर को क्षेत्र में पेयजल सप्लाई बंद रहेगी। विभाग की ओर से बुधवार को आवश्यक कार्यों के चलते सप्लाई अस्थायी रूप से बंद की जाएगी। जल शक्ति विभाग के जेई दीपक सिंह ने बताया कि लोग पानी का समुचित प्रबंध पहले से कर लें। कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें