फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः बरातियों को लेकर लौट रही मैक्स पलटी, एक की मौत

Tue, 20 Jun 2017 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
एटा में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में बारात की विदा के बाद लौट रहे बरातियों से भरी मैक्स पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं करीब पांच लोग घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


हादसा मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे हुआ। बताया गया है कि अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव अमोघपुर ब्रह्मनान में महेश की पुत्री की शादी थी। सोमवार को एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के गांव उभई असदनगर बरात आई। विवाह की सारी रस्में अच्छी तरह संपन्न होने के बाद मंगलवार को बरात की विदा हुई। 

विदा के बाद दूल्हा और दुल्हन व अन्य बराती अपने वाहन से निकल गए। एक मैक्स कार बरातियों का सामान लेकर लौट रही थी। इसमें कुछ बराती भी थे। मंगलवार को दोपहर में करीब तीन बजे नथुआपुर और मितौलिया गांव के बीच में मैक्स मोड़ पर अनिंयत्रित होकर पलट गई। इसमें मैक्स में सवार सत्यभान पुत्र प्रहलाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


बताया गया है कि सत्‍यभान बरात में नाई के रूप में आया था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर वर-वधू पक्ष के लोग भी आ गए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें