फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटकर गिरा, गोवंश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कस्बा के मोहल्ला राजागंज में मंगलवार दोपहर अचानक एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से गोवंश की मौत हो गई। वहीं आसपास मौजूद लोगों को भी करंट का झटका महसूस हुआ। इसपर लोगों ने दूर भागकर अपनी जान बचाई। मोहल्ला राजागंज पाली बंबा निवासी सौरभ सिंह ने बताया कि दोपहर लगभग ढ़ाई बजे उनकी पालतू गाय घर के बाहर बंधी हुई थी। इसी बीच हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जमीन पर आ गिरा। करंट लगने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आसपास मौजूद लोगों को भी करंट के झटके महूसस होने पर लोग दूर भाग खड़े हुए। तार गिरते ही पास में खड़ी झाड़ियों और कंडों के ढेर में आग लग गई। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली निगम को दी जिसके बाद बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया। इसके बाद लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे बिजली निगम कर्मियों ने तार काे जोड़कर ठीक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें