फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विस चुनावः इस बार मतदान करने में लगेगा ज्यादा वक्त

Thu, 09 Nov 2017 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में पहली बार सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट के जरिये हो रहे मतदान के दौरान इस बार पहले से ज्यादा वक्त लगेगा। 
विज्ञापन




अभी तक ईवीएम पर बटन दबाने और मतदान में तीन से पांच सेकेंड का समय लगता था, लेकिन अब ईवीएम का बटन दबाने के बाद कम से कम सात सेकेंड के लिए ईवीएम से जुड़ी वीवीपैट मशीन पर भी मतदाता को अपनी नजरें रखनी होंगी। 

इस दौरान मतदाता की ओर से डाले गए वोट की जानकारी पर्ची के रूप में मशीन पर दिखाई देगी। इसके चलते पिछले चुनावों से कम से कम सात सेकेंड ज्यादा समय हर मतदाता को लगेगा। ऐसे में इस बात की संभावना है कि मतदान प्रतिशत कम हो सकता है।
विज्ञापन


पिछले चुनावों के दौरान प्रदेश भर में करीब 74 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार के चुनाव में प्रदेश चुनाव विभाग ने 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

लाइन में लगे रहे तो जारी रहेगी मतगणना

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत पहले ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रचार-प्रसार से लेकर हर संभावित कदम उठाने की बात कह चुके हैं, लेकिन वीवीपैट के चलते कम से कम सात सेकेंड का समय सामान्य मतदान से ज्यादा लगेगा। 

चूंकि, विभाग या चुनाव आयोग ने मतदान का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे का ही रखा है, ऐसे में मतदान करने आने वालों को मतदान करने के लिए ज्यादा समय तक कतार में लगे रहना पड़ सकता है। 

सीईओ पुष्पेंद्र राजपूत ने कहा कि मतदान का समय पांच बजे तक है, लेकिन अगर मतदाताओं की लाइन लगी रही तो मतदान जारी रहेगा। वहीं, अगर संबंधित मतदान केंद्र के चुनाव अधिकारी को लगता है तो वह मतदान का समय बढ़ा भी सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें