फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: सर्वदलीय बैठक संपन्न, BJP की ओर से जयराम ठाकुर और सुखराम हुए शामिल; जानें क्या हुई चर्चा

Sun, 09 Mar 2025 04:18 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में सर्वदलीय बैठक संपन्न हो गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और मुख्य सचेतक सुखराम चौधरी ने भाजपा की ओर से भाग लिया।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और मुख्य सचेतक सुखराम चौधरी ने लिया भाग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सोमवार से शुरू होने जा रहे बजट सत्र के लिए स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। ये बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और मुख्य सचेतक सुखराम चौधरी ने भाजपा की ओर से भाग लिया। कांग्रेस विधायक दल की ओर से संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान और उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया बैठक में शामिल हुए। स्पीकर कुलदीप पठानिया ने दोनों दलों से सदन की कार्यवाही में सहयोग करने को कहा है।

विज्ञापन


सर्वदलीय बैठक सम्पन्न होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सर्वदलीय बैठक जिसमें सिर्फ दो ही दल हैं की बैठक आज सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हिमाचल प्रदेश हर्षवर्धन चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, उप-मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश सरकार, केवल सिंह पठानिया और भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक, सुखराम चौधरी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन


पठानिया ने कहा कि बैठक में सत्र के कैलेंडर पर चर्चा की गई और किस दिन कौन सा कार्य प्रस्तावित पर अपनी-अपनी राय रखी गई। पठानिया ने कहा कि 14 मार्च को होली का अवकाश है और 15 मार्च को शनिवार के दिन भी सदन की कार्यवाही होनी है क्या उस दिन बैठक रखी जाए या नहीं इस पर दोनों दल अपने- अपने सदस्यों के साथ विधायक दल की बैठक में राय बनाएंगे और कार्य सलाहकार समिति की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।

Trending Videos

पठानिया ने कहा कि वह संसदीय कार्य मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, उप-मुख्य सचेतक तथा भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक के आभारी हैं जिन्होने बैठक में आ कर बजट सत्र के कैलेंडर पर रूचि लेकर सिलसिलेवार चर्चा की और सत्र अविलम्ब चले पर भी संवाद किया। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों दलों के माननीय सदस्यों से सत्र संचालन में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की है और सदन के समय का जनहित से जुड़े विषयों को उठाने, चर्चा करने तथा उस पर सही निर्णय पाने का आग्रह किया है।

पठानिया ने कहा कि वह सभी सदस्यों को सार्थक चर्चा के लिए भरपूर समय देंगे और प्रतिपक्ष अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए सत्तापक्ष से जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रश्न पूछें और सरकार का भी यह दायित्व है कि वह प्रतिपक्ष द्वारा पूछे गए प्रश्नों तथा सूचनाओं का समयबद्ध और तथ्यपूर्ण जवाब दें। 
विज्ञापन

इस बार कुल 963 सवाल
10 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण और 17 मार्च को बजट पेश किए जाने के कारण सदन में प्रश्नकाल नहीं होगा। बजट सत्र के दौरान सदन में कुल 963 सवाल पूछे जाएंगे। 737 तारांकित और 226 प्रश्न अतारांकित प्रश्न होंगे। अभी तक नियम 62 के अंतर्गत 9 सूचनाएं, नियम 101 के तहत 5 और नियम 130 में 10 सूचनाएं चर्चा के लिए प्राप्त हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें