जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के तोकापाल पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर व बाइक में भिड़ंत हो गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, वही बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के तोकापाल पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर व बाइक में भिड़ंत हो गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, वही बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि तोकापाल की ओर से एक बाइक सवार जगदलपुर की ओर आ रहा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक का पहिया टूटकर बाहर फेका गया। वही बाइक चालक दूर जा गिरा। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज भेज दिया है।