फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 14 तक भारी बारिश की चेतावनी, खड्ड में बढ़ा जलस्तर

Sat, 11 Aug 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


रोहड़ू की पब्बर खड्ड में जलस्तर बढ़ने पर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। कुल्लू की ऊझी घाटी में भूस्खलन की चपेट में एक कार आने से कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। मौसम खराब रहने से शनिवार को दिल्ली-भुंतर और चंडीगढ़ की उड़ानें नहीं हो सकीं।

शिमला से भी हवाई उड़ान नहीं हुई।प्रदेश में बारिश के चलते जिला शिमला के नदी-नाले उफान पर हैं। रामपुर की सतलुज नदी के बाद अब रोहड़ू की पब्बर खड्ड का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

भूस्खलन होने से चपेट में आ गई कार

जिला प्रशासन ने इन नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद अलर्ट जारी कर दिया है। उपायुक्त ने जिले के सभी एसडीएम को मौके का निरीक्षण करने और किसी भी आपात स्थिति में समय पर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने लोगों को हिदायत दी कि वह भूस्खलन वाली जगहों में रात को सफर करने से बचें। डंगों के पास अपने वाहन पार्क न करें। नदी-नालों के पास फोटोग्राफी न करें।

जिला कुल्लू की ऊझी घाटी के पनगां में भूस्खलन होने से एक कार चपेट में आ गई। इसमें दो लोग घायल हो गए है। जिला कुल्लू में भी प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। ब्यास व अन्य नदी नालों किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। 

खतरे की जद में 108 फुट लंबा पुल

पर्यटकों को भी मौसम का रुख देखकर ही आवाजाही करने की हिदायत दी है। सतलुज नदी के उफान पर होने से नेशनल हाईवे पांच उरनी ढांक में बने 108 फुट लंबा पुल खतरे की जद में आ गया है।

प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते पुल से वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। शिमला और रामपुर से रिकांगपिओ और पूह की ओर जाने वाले यात्रियों को 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। वाहनों की आवाजाही उरनी-चोलिंग मार्ग से करवाई जा रही है।

ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों में भी शनिवार को जमकर बारिश हुई। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में जोरदार बारिश होने से क्षेत्र की खड्डों व नालों में उफान आने से कई जगह कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। इसके अलावा ऊना शहर समेत संतोषगढ़ नगर, मैहतपुर, अंब तथा बंगाणा में भी हल्की बारिश हुई
विज्ञापन

तीन डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

 प्रदेश के अधिकतम तापमान में शनिवार को दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 32.0, ऊना में 31.4, चंबा-बिलासपुर में 30.0, सुंदरनगर में

29.7, नाहन में 28.9, सोलन में 28.0, धर्मशाला में 26.8, कांगड़ा में 26.7, हमीरपुर में 26.3, केलांग में 25.8, कल्पा में 23.8, शिमला में 21.9 और डलहौजी में 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

सतलुज नदी में सिल्ट घटने से बिजली परियोजनाओं में शनिवार से उत्पादन शुरू हो गया है। नाथपा झाकड़ी, कड़छम वांगतू और रामपुर परियोजना में बिजली उत्पादन शुरू होने से बिजली बोर्ड को बड़ी राहत मिली है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें