-फोटो 85 : बालौर रोड पर छाता लेकर अपने गंतव्य की ओर जाती युवतियां। संवाद
बहादुरगढ़। कई दिनों से तापमान 42-45 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। दोपहर के समय 14.8 किलोमीटर गति से गर्म हवा चली।
लू तेज होने पर चिकित्सकों ने लोगों से 12 से 4 बजे के बीच में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं गर्मी अधिक होने के कारण शहर के बाजार भी सूने नजर आए। दुकानदार खाली बैठे रहे। सुबह के समय ही सूर्य देव तेज के साथ चमक गए थे। शाम तक तेज धूप रही और गर्म हवा चली। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डा. विनय देशवाल ने लोगों को लू से बचाव के उपाय बताए हैं।