झज्जर। मानसून के दौरान जिले में कई स्थानों पर पर्याप्त वर्षा न होने और बीच-बीच में तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ती उमस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को हीट स्ट्रेस प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए तैयार रहने तथा दवाइयों, ओआरएस, आईवी फ्लूड्स सहित आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता करने के निर्देश दिए हैं। जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता तंवर ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों व श्रमिकों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी। संवाद