बहादुरगढ़। उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए गणपति धाम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। डॉक्टरों ने गर्मी के इस सीजन में स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने व पौष्टिक व ताजा भोजन लेने के लिए परामर्श भी दिया। यह शिविर कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) के सहयोग से लगा। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। संवाद