फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कांकेर में नकली नोट छापने वाला पकड़ा, 13 लाख से अधिक के नोट जब्त, बाजार में खपाने की थी तैयारी

Fri, 15 May 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में नकली नोट छापने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से 13 लाख रुपये से अधिक के नकली नोट और छापने के मुद्रण यंत्र व अन्य उपकरण बरामद कि
विज्ञापन
जब्त नकली नोट के साथ ही गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में नकली नोट छापने वाले एक युवक को आज गिरफ्तार किया गया है। युवक नकली नोटों को बाजार में खपाने की फिराक में था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युगल नाग के पास से 2 हजार से भी अधिक नकली नोट बरामद किए हैं। इसके साथ ही नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से एक महत्वपूर्ण सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि युगल नाग (29 वर्ष, निवासी कोदाभाट, कांकेर) अपने पास नकली नोट रखकर उन्हें असली के रूप में चलाने और बेचने की फिराक में है। पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की। टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी और गहन तलाशी ली।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 500 रुपये के कुल 1308 नकली नोट मिले। इनकी कीमत 6 लाख 54 हजार रुपये है। इसके अतिरिक्त, 500 रुपये के 1100 नकली नोट भी बरामद हुए, जिनकी कीमत 5 लाख 50 हजार रुपये है। ए-4 साइज के 42 पेपर में भी 500 रुपये के नकली नोट छपे हुए थे। प्रत्येक पेपर में चार नोट थे, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 4 हजार रुपये है।

पुलिस ने सिक्योरिटी थ्रेड प्रिंट किए हुए ए-4 साइज के 81 पेज भी जब्त किए हैं। इसके साथ ही आरोपी के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। आरोपी युगल नाग के खिलाफ थाना कांकेर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 178, 179 और 180 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें