फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: शराब पीने मोबाईल संचालक से मांगा पैसा, नहीं देने पर किया चाकू से हमला

Thu, 19 Feb 2026 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर शहर के नया बस स्टैंड में बीती रात 3 युवकों ने शराब पीने के लिए एक मोबाईल संचालक से पैसे की मांग की, दुकानदार ने पैसे देने से मना कर दिया, जिससे कि गुस्साए युवकों ने अपने पास रखे एक चाकू से दुकानदार के ऊपर हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
बोधघाट थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर शहर के नया बस स्टैंड में बीती रात 3 युवकों ने शराब पीने के लिए एक मोबाईल संचालक से पैसे की मांग की, दुकानदार ने पैसे देने से मना कर दिया, जिससे कि गुस्साए युवकों ने अपने पास रखे एक चाकू से दुकानदार के ऊपर हमला कर उसे घायल कर दिया, आसपास के लोगो ने घायल को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

 

 

मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि नयामुण्डा निवासी रितेश गुप्ता व उसका भाई पवन गुप्ता नया बस स्टैंड में एक मोबाईल दुकान का संचालन करते है, वही पास में रहने वाले 3 युवक जिसमे मुकेश सिंह 23 वर्ष, विवेक नाग उर्फ गुल्लू 19 वर्ष व फिलिप बघेल उर्फ हड्डी उर्फ विकास 25 वर्ष के द्वारा आये दिन उनके दुकान में जाकर शराब पीने के लिए पैसे की डिमांड करते थे, बुधवार की रात भी जब पवन दुकान में अकेला था तभी तीनों युवक वापस उसके दुकान में आकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे, पैसा नही देने पर तीनों युवक भड़क गए और पवन के साथ गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।

आसपास के लोगों ने जब शोर शराबा सुना तो उन्होंने पवन से पूछा तो उसने बताया कि इन युवकों के द्वारा शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने के साथ ही किसी का भी फोन को लाकर गिरवी रखने के लिए दबाव डालते है, जिसे नही लेने पर गाली गलौज करते है, बुधवार की रात भी युवकों ने जब पैसे मांगे और पवन ने नही दिया तो तीनों युवकों में से मुकेश ने अपने पास रखे चाकू से पवन के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, इस घटना में घायल पवन को आसपास के लोगो ने बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले गए, वही घटना की जानकारी परिजनों के साथ ही पुलिस को दिया गया, जहाँ से आरोपी भाग गए, घायल को अस्पताल में भर्ती करने के बाद परिजनों ने मामले की रिपोर्ट बोधघाट थाने में दर्ज कराई, जहाँ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें