झज्जर। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष विजयलक्ष्मी चंद गुप्ता का हरियाणा व्यापार मंडल जिला झज्जर की ओर से 20 जून को स्वागत किया जाएगा। जिला अध्यक्ष केशव सिंघल ने बताया कि 20 जून को शाम को 6:30 बजे गुरुग्राम रोड सब्जी मंडी के सामने श्री कृष्ण धर्मशाला में व्यापारी मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चंद गुप्ता व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। साथ ही सरकार की ओर से व्यापारियों की हितों की किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत से चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। संवाद