झज्जर। कला महोत्सव प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शनिवार को रंगों से कला का प्रदर्शन किया। कैलीग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर की हर्षिता ने जीता। प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में नोडल इंचार्ज विक्रम सिंह गणित विशेषज्ञ की देखरेख में शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में प्रतियोगिता हुई।
राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर के विद्यार्थियों ने सभी 6 प्रधान में हिस्सा लिया और स्थान प्राप्त करके पूरे जिले में अपना दबदबा जमाया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के तौर पर प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के अलावा कला प्राध्यापिका ज्योति सिंह और शिक्षक ईश्वर सिंह शामिल रहे। अन्य शिक्षकों ने भी आयोजन में सहयोग किया।
शनिवार को आयोजित कैलीग्राफी प्रतियोगिता में दूसरा पुरस्कार भी लवली को प्राप्त हुआ। तीसरा पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना की छात्रा को मिला और सांत्वना पुरस्कार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिलानी की छात्रा प्राची ने जीता। फ्री हैंड आर्ट में राजकीय कन्या हाई स्कूल ऊटलोदा की छात्रा दीपिका की पेंटिंग प्रथम रही।
इस प्रतियोगिता का दूसरा पुरस्कार स्नेहा की पेंटिंग को मिला, जो झज्जर के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के विद्यार्थी है। तीसरा पुरस्कार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहु से नैंसी को प्राप्त हुआ जबकि सांत्वना पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी की छात्रा दीपिका ने जीता।
डुडलिंग कला में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर की छात्रा छवि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया जबकि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहु की छात्रा हिना दूसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में इसी विद्यालय की रिद्धि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहांगीरपुर की छात्रा दीपिका ने इस स्पर्धा में सांत्वना पुरस्कार जीत कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
स्टिपलिंग आर्ट में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के विद्यार्थी छाये रहे। इस विद्यालय के चार छात्रों ने पहले, दूसरे, तीसरे और सांत्वना पुरस्कार पर कब्जा किया। पहला पुरस्कार स्नेहा ने जीता जबकि दूसरा पुरस्कार अंशिका को प्राप्त हुआ। तीसरा पुरस्कार पायल ने जीता और छाया इस स्पर्धा में सांत्वना पुरस्कार जीतने वाली विजेता बनी।
मंडान कला में प्रथम पुरस्कार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर की छात्रा योगिता ने जीता। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहांगीरपुर की खुशबू ने इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरा स्थान राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल झज्जर की लक्षिता को मिला, जबकि सांत्वना पुरस्कार भी इसी विद्यालय की साक्षी ने जीता।
ड्राइंग के वर्ली आर्ट मुकाबले में पहला स्थान राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर की योगिता ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरी की खुशी दूसरे स्थान पर रही, जबकि तीसरा स्थान राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर की मानसी और सांत्वना पुरस्कार इसी विद्यालय की कृतिका को मिला। प्राचार्य जोगिंदर सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेहनत सफलता का सच्चा मूल मंत्र है और जो लगन से काम करता है वही आगे बढ़ता है।