अगर आप हज यात्रा पर जाने की तैयारी में है तो यह खबर आपके लिए है। इस बार 18 मार्च को कुर्राअंदाजी लॉटरी का आयोजन किया गया है। हज समिति अध्यक्ष राव शेर मुहम्मद ने बताया की हज समिति आफ इंडिया मुंबई द्वारा उत्तराखंड हाजियों के चयन के लिए कुर्राअंदाजी लॉटरी 18 मार्च को पिरान कलियर हज हाउस में की जाएगी।
जिसमें राज्य से हज पर जाने वाले सभी लोग शामिल होंगे। कलियर हज हाउस में हज समिति के अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि 18 मार्च को होने वाली कुर्रा अंदाजी में हज के लिए आवेदन करने वाले और उलेमा इकराम भाग लेंगे।
कुर्रा अंदाजी के कार्यक्रम में चयन का डिस्प्ले प्रोजेक्टर स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। हाजी राव शेर मुहम्मद ने कहा कि इस वर्ष उतराखंड राज्य को 1061 का कोटा निर्धारित किया गया है।