फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव सड़क हादसा: माजदा ट्रक से टकराई बाइक, दो बच्चों समेत तीन की मौत; दो घायल

Sun, 08 Feb 2026 08:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

सोमनी थाना क्षेत्र के फुलझर के पास माजदा ट्रक से टकराकर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही दो अन्य बच्चे घायल हैं। सभी मंडई देखकर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ग्राम फुलझर के पास माजदा ट्रक से टकराने पर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं। वहीं दो अन्य बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक ही मोटरसाइकिल पर पांच लोग सवार होकर ग्राम थनौद से मंडई देखकर जराही गांव लौट रहे थे। इसी दौरान फुलझर के पास उनकी मोटरसाइकिल आगे चल रहे माजदा ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक सूरज यादव (24 वर्ष) और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सोमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने माजदा ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज दुर्ग के अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें