फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना विमान हादसा: बंगाल की खाड़ी में खो गईं J&K के परिवार की खुशियां

Sun, 24 Jul 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना के लापता विमान एएन-32 के साथ कठुआ के एक परिवार की खुशियां भी गुम हो गईं हैं। यह परिवार अपने लाड़ले की सलामती की खबर सुनने को बेचैन है। विमान में बतौर क्रू मेंबर सवार कठुआ जिले के सुखदेवपुर बनियाड़ी का गुरदयाल भी लापता है। 
विज्ञापन


22 जुलाई को वायुसेना यह कारगो विमान चेन्नई के पूर्वी इलाके में बंगाल की खाड़ी में उड़ान भरने के आधे घंटे बाद ही गायब हो गया। गुरदयाल बतौर कारपोरल वायु सेना में सेवाएं दे रहा था। साल भर पहले ही उसकी पोस्टिंग कोयंबटूर में हुई थी। पिता चूड़ा राम चौधरी ने बताया कि उनका बेटा सुबह चार बजे कोयंबटूर में अपने क्वार्टर में पत्नी से जल्द लौटने का वादा कर निकला था। विमान लापता होने के बाद से उसकी कोई खबर नहीं है।

शुक्रवार शाम सात बजे बेटे की पत्नी ने उन्हें बताया कि गुरदयाल से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे पहले उसने अपनी पत्नी से फोन पर विमान के तंबरम एयरबेस से उड़ान भरने से पहले बात की थी। वायुसेना के एक अधिकारी ने परिवार से शनिवार सुबह संपर्क साधकर यह सूचना दी कि युद्धस्तर पर विमान को तलाशने का काम जारी है। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ में छत्तीसगढ़ में तैनात गुरदयाल का छोटा भाई संजय सूचना मिलने के बाद चेन्नई के लिए रवाना हो गया। परिवार के सदस्यों को उम्मीद है कि जल्द ही उनके लाड़ले की सलामती की खबर उन तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

नौ माह पहले ही हुआ था गुरुदयाल का विवाह

- फोटो : Amar Ujala
विमान लापता होने के बाद से पूरा परिवार बेचैन है। घर में उसका जिक्र छिड़ते ही गुरदयाल की दादी की आंखें छलकी जा रही हैं। बच्चे के कुशलक्षेम को जानने को बेताब परिवार के सदस्यों को टीवी के माध्यम से ही सूचनाएं मिल रही हैं। 

बेटे के बारे में बताते हुए पिता की आंखें छलक गईं और गला भी भर आया। गुरदयाल की बहन राजकुमारी को जब इस बात की सूचना मिली तो वो भी रामगढ़ से शनिवार सुबह घर पहुंच गई। राजकुमारी भी अपने आंसुओं को बहने से नहीं रोक पा रही थीं।

गुरदयाल का विवाह पिछले साल 31 अक्तूबर को हुआ था। शादी के बाद ड्यूटी पर लौटा गुरदयाल दो महीने पहले मई में पंद्रह दिन के लिए घर आया और इसी दौरान उसने अपनी पत्नी को भी साथ ले गया। तबसे उसकी पत्नी भी कोयंबटूर में उसके साथ रह रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें