16jjrp13- बहु गांव स्थित सरकारी स्कूल के विद्यार्थी अपने स्टाफ के साथ। स्रोत : स्कूल
साल्हावास। क्षेत्र के गांव बहू के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का हरियाणा बोर्ड की दसवीं का परिणाम बेहतरीन रहा। प्राचार्य डॉ. प्रदीप धांगड़ ने बताया कि 40 छात्राओं में से 12 छात्राओं ने मेरिट प्राप्त की व 15 छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास हुई हैं। नैना पुत्री मनोज ने 500 में से 462 अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान, महिमा पुत्री पवन कुमार ने 459 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान, साक्षी पुत्री ईश्वर ने 456 अंक लेकर के विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं का घर पर जाकर फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि प्रेम नंबरदार, पूर्व सरपंच अशोक, रणबीर प्रधान, अनिल अग्रवाल, संजय मित्तल, विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान रेखा देवी ने प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।