फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी के साथियों ने भी की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती को आरोपी शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। बाद में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही आरोपी के साथियों ने भी मौका पाकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। बाद में आरेापियों ने पीड़िता का गर्भपात करा दिया। वहीं, अब पीडि़ता ने मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। देहात कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती कुछ माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। बीते दिनों वापस लौटने के बाद उसने देहात कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसे नरसेना थाना क्षेत्र के गांव फरीदा बांगर निवासी युवक जसवीर बहला फुसलाकर शादी का झंासा देकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने उसे विभिन्न स्थानों पर लिव इन रिलेशनशिप में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी के साथियों भूदेव व मनोज ने भी उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि बीते दिनों पीडि़ता जब गर्भवती थी तब आरोपियों ने उसका गर्भपात करा दिया। पीडि़ता आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें