फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम विरूद्ध खुलीं दुकानें, दर्ज हुई नगर कोतवाली में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोविड-19 कोरोना वायरस को लेकर गाइड लाइन जारी की गई है, उसके अनुसार कुछ लोग नियम उल्लंघन कर दुकानों को खोल रहे हैं। इसी के चलते शनिवार देर शाम नगर पुलिस ने दुकान खोलने पर तीन दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में तैनात दारोगा मेजर सिंह विर्क ने बताया कि शनिवार को शहर में लॉकडाउन था। बावजूद इसके अंसारी रोड पर स्थित अमित बंसल पुत्र रामकिशन बंसल ने दुकान को खोला हुआ था। जिस समय दारोगा यहां से निकले तो उस समय दुकान पर भीड़ लगी थी। दुकान मालिक से भीड़ लगाने और शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने को लेकर सवाल किया गया, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद दारोगा ने वीडियोग्राफी करके दुकान को बंद करा दिया। इसी तरह से मिठाई व्यापारी भरत शर्मा निवासी अंसारी चौक, शिवकुमार निवासी ईंटारोड़ी भी अपनी दुकानों को खोले हुए थे। यहां पर भी शारीरिक दूरी का मजाक बनाया हुआ था। ग्राहक बिना मास्क के सामान खरीद रहे थे। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर जो गाइड लाइन जारी की गई है। उसके अनुसार दुकानों पर नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। जिस कारण दारोगा मेजर सिंह की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें