फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJD महासचिव अशोक सिन्हा ने छोड़ी पार्टी, कहा-लालू की तरह काम नहीं कर सकते तेजस्वी

Tue, 30 Jan 2018 05:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
विज्ञापन
विज्ञापन

आरजेडी प्रमुख लालू यादव के सलाखों के पीछे जाते ही पार्टी के भीतर विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के महासचिव अशोक सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा देने के साथ ही पार्टी छोड़ दी है।

विज्ञापन


बताया गया कि अशोक सिन्हा तेजस्वी यादव के काम से नाखुश थे जिस वजह से उन्होंने पद से इस्तीफा देने के साथ ही पार्टी छोड़ दी है। इस्तीफा देने के बाद बाद अशोक सिन्हा ने कहा कि आज के समय में RJD अप्रासंगिक हो गई है इसलिए बेहतर है कि समय बर्बाद करने की जगह पार्टी छोड़ दी जाए।

तेजस्वी यादव लालू जी की तरह पार्टी का नेतृत्व नहीं कर सकते। मालूम हो कि चारा घोटाला समेत कई मामलों में लालू यादव को कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। लालू यादव फिलहाल झारखंड की बिरसा मुंडा जेल में हैं। लालू के जेल जाने के बाद पार्टी की कमान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व लालू के बेटे तेजस्वी यादव के हाथ में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें