फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: 14 किलो गांजा लेकर जा रहा आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और पिट्ठू बैग से बरामद

Tue, 05 May 2026 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

पुलिस की संयुक्त टीम ने मुड़पार की ओर जा रहे एक आरोपी को मोटरसाइकिल पर 14 किलो 520 ग्राम गांजा लेकर जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पीठू बैग में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की घुमका थाना पुलिस ने अवैध रूप से गांजा परिवहन करने वाले एक आरोपी को आज गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 14 किलो 520 ग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजे की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


साइबर सेल और घुमका थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। आरोपी मोटरसाइकिल में पिठ्ठू बैग में गांजा छुपाकर ले जा रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्ग सोमनी से कलडबरी होते हुए मुड़पार की ओर गांजा परिवहन किया जा रहा है। 

सूचना के आधार पर पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को पकड़ा। उसके पिठ्ठू बैग से सात पैकेट में कुल 14 किलो 520 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजे के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को अवैध गांजा परिवहन की गोपनीय सूचना मिली थी। इस पर साइबर सेल और घुमका थाना पुलिस ने तत्काल संयुक्त टीम बनाई। टीम ने बताए गए मार्ग पर निगरानी रखी और आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई। आरोपी गांजे को बहुत ही चालाकी से पिठ्ठू बैग में छुपाकर ले जा रहा था। पुलिस की सतर्कता से यह अवैध परिवहन रोका जा सका।

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह गांजा कहां से लाया गया था। साथ ही, इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें