बादली। आयुष विभाग झज्जर की ओर से 13 अगस्त को बादली की हरिजन चौपाल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाई वितरण शिविर लगाया जाएगा। आरोग्य मंदिर खेड़ीजट्ट की टीम लोगों की शुगर, ब्लड प्रेशर समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच करेगी। एलर्जी, जोड़ों के दर्द और सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जाएगा। जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी। विभाग ने लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार शिविर का उद्देश्य लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के साथ आयुष पद्धति के प्रति जागरूक करना है।