फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मानदेय की मांग को लेकर पशु मैत्री व पैरावेट कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। पशुपालन विभाग में कार्यरत पशु मैत्री और पैरावेट कर्मचारियों ने करीब पांच साल से मानदेय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर लंबित मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से पशुपालन विभाग से जुड़कर लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पशुओं की देखभाल, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान सहित विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।
कर्मचारियों ने बताया कि मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत और आग्रह किया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लंबे समय से भुगतान नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज कर्मचारियों ने विभागीय कार्यों का बहिष्कार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि लंबित मानदेय का भुगतान नहीं होने तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान देवेंद्र, मुनेशपाल, अनिल कुमार, मुकेश, हुकम सिंह, दिनेश पाल, नरेंद्र, रोहित कुमार, गुड्डू समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें