फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ के झज्जर रोड स्थित छोटूराम पार्क निवासी प्रियंका के साथ बीमा पॉलिसी के नाम पर 2,17,185 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एफआईआर के अनुसार, प्रियंका के पास एक अगस्त को अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनकी मौजूदा हेल्थ इन्श्योरेंस पॉलिसी में फायदे कम हैं, इसे बंद कर नई पॉलिसी ले लें। बातों में उलझाकर आरोपी ने नई पॉलिसी के नाम पर एक अगस्त को यूपीआई से 38,200 रुपये ट्रांसफर करवाए। 19 सितंबर को कॉल कर आधे घंटे में रुपये लौटाने की बात कहकर 62,985 रुपये ट्रांसफर करवाए। 10 अक्तूबर को खुद को बीमा एजेंट बताकर 40,000 और 48,000 रुपये, जबकि 17 अक्तूबर को नई पॉलिसी के नाम पर 28,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद कॉल आनी बंद हो गई तो ठगी का एहसास हुआ। प्रियंका ने पांच नवंबर को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि अज्ञात ने धोखाधड़ी से कुल 2,17,185 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें