मंडी तहसील में बहने वाली पुलस्त नदी के उस पार बसे गांव कुलानी को तहसील मुख्यालय एवं राजमार्ग से जोड़ने के लिए बनाए जाने वाले पक्के पुल का निर्माण कार्य पिछले चार वर्ष से बीच में लटका हुआ है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को सरकार के प्रति रोष प्रकट करते प्रदर्शन किया। गांव कुलानी के ग्रामीणों मोहम्मद सलीम, वसीम अहमद, जुबीर अहमद और वजाहद अहमद, अब्दुल मजीद आदि का कहना है कि करीब चार वर्ष पहले पुलस्त नदी पर गांव कुलानी को राजमार्ग से जोड़ने के लिए पक्के पुल का निर्माण शुरू किया गया था।
इसका नींव पत्थर तत्कालीन सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री जीएम सरूरी और स्थानीय विधायक एजाज अहमद जान ने रखा था। उसके बाद से आज तक केवल पुल के लिए आरसीसी के आधे अधूरे चार पिलर ही खड़ा करने तक का काम किया गया है। इसके कारण हम लोगों को हर दिन गांव से पैदल नदी पार कर राजमार्ग पर पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल का निर्माण पूरा कराए जाने के बाद करीब आधा दर्जन ऐसे गांव जहां आजकल प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है।