फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों का पैसा पचाने में पूर्व प्रधान-सचिव फंसे

Thu, 18 Jan 2018 11:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन
Toilet - फोटो : india today
विज्ञापन
क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण की धनराशि के गोलमाल के एक और मामले का खुलासा हुआ है। ग्राम पंचायत सुल्तानपुर पूर्व प्रधान और सचिव पर शौचालय निर्माण के लिए मिली धनराशि के गोलमाल का आरोप लगा है। प्रशासन की जांच में इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ था, जिसके बाद प्रशासन ने इस ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान और सचिव को शौचालय निर्माण के लिए जारी की गई धनराशि को जमा करने अथवा मौके पर सभी शौचालयों का निर्माण कराने के आदेश दिए थे, लेकिन पूर्व प्रधान व सचिव ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंचायत सचिव इस समय शौचालय निर्माण में अनियमितता के ही एक मामले में जेल में बंद हैं। अब शौचालय निर्माण के नाम पर हजम की गई धनराशि वापस नहीं करने पर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान के साथ सचिव के खिलाफ भी एडीओ पंचायत ने मुकदमा दर्ज कराया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने अपने कार्यकाल में सभी शौचालयों का निर्माण कागजों पर पूरा दिखाकर 33 लाख रुपये पंचायत के खाते से निकाल लिए, लेकिन मौके पर किसी भी शौचालय का काम पूरा नहीं कराया।

ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के पूर्व प्रधान हरि प्रकाश यादव एवं जेल में बंद सेक्रेटरी हरिकेश सिंह यादव के विरुद्ध ग्राम में 421 शौचालय के लिए सरकार द्वारा जारी की गई 33 लाख की धनराशि के गबन के आरोप में एडीओ पंचायत दिनेश कुमार सिंघल ने डीएम एवं डीपीआरओ के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। एडीओ के मुताबिक यह धनराशि सत्र 2013-14 में जारी की गई थी। इस धांधली की जांच कई स्तर पर कराई गई। अंत में जांच में मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गांव में जांच के दौरान 201 अपूर्ण शौचालय मिले, जबकि 152 शौचालयों का निर्माण हुआ ही नहीं है। 14 शौचालय स्वयं ग्रामीणों ने बनाए, जिनको ग्राम पंचायत की तरफ से निर्मित दिखा दिया गया। 12 शौचालय बने हुए थे और 14 शौचालय टूटे हुए मिले। इस प्रकार 421 शौचालय की धनराशि 33 लाख रुपये बनती है, जिसको दोनों ने मिलकर गबन किया है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायतों को खुले में शौच के अभिशाप से मुक्त करने की कोशिश में जुटे प्रशासन ने जब ग्राम पंचायतों में शौचालयों के निर्माण की जांच कराई, तब इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ।
----
जिलाधिकारी एवं डीपीआरओ के आदेश पर ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के पूर्व प्रधान हरिप्रकाश एवं जेल में बंद सेक्रेटरी हरिकेश यादव के विरुद्ध 33 लाख सरकारी धन के गबन के आरोप की मुकदमा दर्ज कराया गया है।
-दिनेश सिंह सिंघल, एडीओ पंचायत सहपऊ 
----
एडीओ पंचायत द्वारा दी गई तहरीर पर ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी सुल्तानपुर के विरुद्ध सरकारी धन के गबन का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
-अवधेश कुमार, प्रभारी कोतवाली सहपऊ

पूर्व प्रधान पुत्र-सेक्रेटरी जा चुके जेल
सहपऊ। गौरतलब है कि सबसे पहले ग्राम प्रधान धाधऊ और उसके बाद मकनपुर के ग्राम प्रधान एवं सचिवों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। इनमें से ग्राम पंचायत धाधऊ के पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र गिर्राज सिंह एवं ग्राम पंचायत सेक्रेटरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूर्व प्रधान के पुत्र को जमानत मिल गई, लेकिन सेक्रेटरी हरिकेश सिंह यादव अभी भी जेल में है। मकनपुर के पूर्व प्रधान एवं सचिव ने गबन की गई धनराशि को जमा करा दिया। कुछ अन्य ग्राम पंचायतों ने भी इस तरह की गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद शौचालयों के नाम पर निकाली गई धनराशि लौटाकर कार्रवाई से पीछा छुड़ा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें