24jjrp10- झज्जर। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व अर्धसैनिक। स्रोत- आयोजक
झज्जर। पूर्व अर्धसैनिकों ने सोमवार को बाईपास पर बैठक का आयोजन किया। इसमें आसपास रहने वाले पूर्व अर्धसैनिकों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया कि 6 अप्रैल को मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर की तरफ कूच किया जाएगा और वहां पर प्रदर्शन करेंगे। अराइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभू दयाल ने कहा कि 6 अप्रैल को जंतर-मंतर पर पूर्व अर्धसैनिकों की तरफ से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ नक्सली हमले, पुलवामा हमले व अन्य जगहों पर शहीद परिवारों के आश्रितों व विरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा। झज्जर व आसपास के रहने वाले सैकड़ों पैरामिलिट्री परिवार जंतर-मंतर दिल्ली को कूच करेंगे।