फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: फॉलो वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, वहीं ट्रेलर की ठोकर से शख्स की मौत

Wed, 25 Mar 2026 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बुधवार की दोपहर को रायपुर से जगदलपुर आ रही फॉलो वाहन ने बस्तर बालेंगा पैट्रोल पम्प के पास एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया, इस हादसे में 1 कई मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मृतक को ले जाते पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बुधवार की दोपहर को रायपुर से जगदलपुर आ रही फॉलो वाहन ने बस्तर बालेंगा पैट्रोल पम्प के पास एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया, इस हादसे में 1 कई मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कि उसकी मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए ले गई।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बस्तर थाना प्रभारी ने बताया कि रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही फॉलो गाड़ी ने बाइक सवार कमलेश व रामप्रसाद को बालेंगा पेट्रोल पंप के पास चपेट में ले लिया, इस हादसे में एक ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया, वही दूसरे ने सामने से आ रही ट्रेलर से जा टकराया, घटना के बाद ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को घेर लिया, वही इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुँची।

बताया जा रहा है कि फॉलो वाहन महेश गागड़ा की थी, जो रायपुर से जगदलपुर आ रहे थे, फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है, पुलिस का कहना था कि बाइक सवार गलत दिशा में आ गए, जिससे कि फॉलो वाहन ने अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक सवार उसके चपेट में आ गए, फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है, जिसके बाद परिजन बस्तर पहुँचे, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें