फोटो-53: बहादुरगढ़ के रेलवे रोड पर डस्टबिन को खाली करते कर्मचारी। स्रोत नगर परिषद
बहादुरगढ़। बारिश के मौसम में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद ने नाइट स्वीपिंग और रात्रिकालीन कूड़ा उठान व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत रात में विभिन्न क्षेत्रों से कूड़ा उठाया जाएगा, ताकि सुबह शहर साफ-सुथरा रहे और दिन में यातायात प्रभावित न हो। व्यवस्था की निगरानी के लिए कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला, सचिव प्रवीण कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह और सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गई हैं। सप्ताह में चार दिन निरीक्षण होगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित एजेंसी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।र आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।