नारनौल (वि)। हरियाणा टैलेंट सर्च परीक्षा के प्रथम चरण में सीएलसी नारनौल के पांच विद्यार्थी सफल रहे। इनमें सनाया (पांचवीं), लक्षिता (सातवीं), विहान (आठवीं), अंश (नौवीं) और तनुज (दसवीं) शामिल हैं। निदेशक नरेंद्र सिंह ने बधाई देते हुए आगामी चरणों में बेहतर प्रदर्शन का विश्वास जताया।