फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजियों के फ्लैटों के लिए आवंटित जमीन में लगी आग

विज्ञापन
फोटो-62: बहादुरगढ़ के सेक्टर सात के सामने लगी आग को बुझाने का प्रयास करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-7 के सामने फौजियों के फ्लैटों के लिए आवंटित खाली जमीन पर उगी झाड़ियों में सोमवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से सड़क किनारे लगे कई पेड़ भी जल गए। घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। आग लगने के बाद क्षेत्र में भारी धुआं फैल गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई और प्रदूषण भी बढ़ा। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लोगों ने नियमित सफाई की मांग की है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें