फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग में लगी आग पर काबू पाने में दमकल के छूटे पसीने

Mon, 24 Apr 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला सोलन की औद्योगिक नगरी परवाणू में विभिन्न खाद्य पदार्थों के पैंकिंग पाउच बनाने वाली स्वीट इंडस्ट्री में शनिवार देर रात आग लग गई। आग से करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलते ही परवाणु से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पानी की कमी के कारण देर रात सोलन, कालका, बद्दी की दमकल गाड़ियों की सहायता से करीब दो बजे आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन कर रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

देखते ही देखते बेकाबू हो गई आग

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात सेक्टर एक स्थित औद्योगिक इकाई स्वीट इंडस्ट्री, जिसे पहले हितकारी इंडस्ट्री के नाम से जाना जाता था में अचानक आग लग गई। आग कंपनी से सटे एक शेड में लगी और देखते ही देखते बेकाबू हो गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। 

सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच और बचाव कार्य शुरू कर दिया। लेकिन, पानी की कमी के चलते दमकल कर्मियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कालका, बद्दी, सोलन से दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया। इसके बाद करीब दो बजे आग पर काबू पाया गया। 

नुकसान का किया जा रहा आकलन: बंसी लाल 
उधर, दमकल अधिकारी बंसी लाल भाटिया ने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद करीब दो बजे आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें