फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने विश्व जल दिवस पर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
-फोटो 53 : महिलाओं को जल के प्रति जागरूक करती वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की छात्रा। स् - फोटो : rs pura news
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जल संरक्षण का संदेश देने के लिए आसपास के समुदाय में आमजन को जागरूक किया। छात्रा नेहा, कन्नू, आभा, अनिता, कशिश शर्मा, मेघा, लिपिका, योगिता, तन्नु, सुनैना, हर्षिता ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से आमजन को जागरूक करते हुए बताया कि जल एक अमूल्य धरोहर है, जिसे आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि जल एक मूलभूत संसाधन है जिसके बिना जीवन की अधिकांश गतिविधियां प्रभावित हो जाती हैं। कार्यक्रम का आयोजन वाईआरसी इकाई की ओर से किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें