फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोरी के मास्टर माइंड सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर संसार चंद की नौकरी गई, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2019 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पूर्व जीएसटी कमिश्नर संसार चंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपने दफ्तर में ही रिश्वतखोरी का संगठित गिरोह चलाने वाले सेंट्रल जीएसटी के कमिश्नर संसार चंद की नौकरी चली गई। मंगलवार को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने उसे समय से पूर्व सेवानिवृत्ति दे दी।
विज्ञापन


संसार चंद वर्ष-2016 से 18 तक शहर में सर्वोदय नगर स्थित सेंट्रल जीएसटी आयुक्तालय में तैनात रहा। तीन फरवरी, 2018 को रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने संसार और उसके सहयोगी आठ लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया था।

 
विज्ञापन

ये लोग शहर और शहर के बाहर के तमाम बड़े उद्यमियों से नियमित तौर पर रिश्वत वसूलते थे। गिरफ्तारी के समय संसार चंद के ऑफिस में निजी सचिव के पास से डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए थे। संसार और उसकी टीम द्वारा शहर की शिशु सोप एंड केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म पर फरवरी से अप्रैल 2018 की तिमाही रिश्वत डेढ़ लाख रुपये दिए जाने का दबाव बनाया जा रहा था।

इसी तरह के एक और मामले में सीबीआई से शिकायत की गई थी। सीबीआई की भी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ था कि संसार चंद अपने सुपरिंटेंडेंट अजय श्रीवास्तव, अमन शाह और आरएस चंदेल के जरिये बड़े उद्योगपतियों से नियमित अवैध वसूली कराता था। इस पर सीबीआई ने संसार चंद समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। संसार एक साल तक जेल में भी रहा।

बीती फरवरी को वो जमानत पर रिहा हुआ था। उसके बाद उसे कोलकाता कार्यालय में बतौर कमिश्नर तैनात किया गया। पूर्व के कारनामों को देखते हुए बोर्ड ने समय पूर्व सेवानिवृत्ति दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें