झज्जर। पुराने जलघर में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान दिलबाग दलाल और संचालन जिला ऑडिटर सुरेश शर्मा ने किया। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में 80 साल की आयु पार रिटायर्ड कर्मचारियों को 21 अगस्त पैंशनर्ज दिवस पर सम्मानित करने का भी फैसला लिया गया। सम्मानित होने के लिए रिटायर्ड साथी का संघ का सदस्य होना अनिवार्य है। इस अवसर पर बलबीर यादव, रमेश जाखड़, ओमप्रकाश, राजबीर राहड़, दिलीप रावत उपस्थित रहे।