फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में लोकतंत्र की मजबूती पर जोर

विज्ञापन
24jjrp12- राजकीय कॉलेज बिरोहड़ में एसआईएस को लेकर जागरूक करे विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ को मतदाता सूची के सत्यापन व संशोधन के लिए जागरूक करना था। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक मतदाताओं की भागीदारी पर निर्भर है। उन्होंने सभी से मतदाता सूची में विवरण सत्यापित व संशोधित करने का आह्वान किया। नोडल अधिकारी डॉ. सवीन ने विद्यार्थियों से अपील की। उन्होंने परिवार व आसपास के पात्र नागरिकों को भी अभियान से जोड़ने को कहा। सह-नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने युवाओं को लोकतंत्र सशक्त बनाने को प्रेरित किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, डॉ. पवित्रा देवी, ओमबीर, डॉ. राजपाल, डॉ. रीना, डॉ. सीतू सिंह, प्रदीप कुमार, सतपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें