फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराने पर आयोग एक हफ्ते में लेगा फैसला

Fri, 18 Nov 2016 01:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद खाली अनंतनाग लोकसभा सीट पर चुनाव कराए जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी शांतमनु ने वीरवार को चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेज दी। बुधवार को सभी राजनीतिक दलों से रायशुमारी के बाद उन्होंने आयोग को रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह में इस संबंध में आयोग फैसला लेगा। शांतमनु ने बताया कि चुनाव के संबंध में राजनीतिक दलों की राय लिया जाना आवश्यक था। यह काम पूरा कर लिया गया है। राजनीतिक दलों की राय के साथ उन्होंने अपनी रिपोर्ट आयोग को भेज दी है। अब आयोग चुनाव के विषय में फैसला लेगा।

सीईओ की ओर से बुलाई गई बैठक में पीडीपी ने अप्रैल में चुनाव कराए जाने की बात कही थी तो भाजपा इस बैठक से गायब रही। नेकां, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने जल्द से जल्द चुनाव कराने की राय रखी थी। विपक्ष का कहना था कि यदि घाटी में परीक्षाएं हो सकती हैं तो फिर चुनाव कराने में क्या दिक्कत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महबूबा के सीएम बनने के बाद से खाली है सीट

महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद महबूबा ने अनंतनाग लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। छह महीने के भीतर चुनाव कराए जाने की संवैधानिक बाध्यता के नाते आयोग की ओर से कवायद की जा रही है। माना जा रहा है कि इस बारे में आयोग जल्द ही फैसला लेगा। 

यदि तय समय में चुनाव नहीं होगा तो इसके लिए राष्ट्रपति की ओर से अधिसूचना जारी की जानी होगी। राज्य सरकार की ओर से पूर्व में चुनाव आयोग को पत्र भेजकर घाटी के हालात को देखते हुए फिलहाल चुनाव न कराए जाने का आग्रह किया गया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें