फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: आंधी-तूफान में आकाशीय बिजली गिरने से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 29 May 2026 12:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
घायल को लेने घर पहुँची 112 की टीम
विज्ञापन
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरागुड़ा मौलीपदर में आए आंधी-तूफान के चलते एक घर में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए डायल 112 के कर्मचारियों ने बताया कि ग्राम जोंधरागुड़ा मौलीपदर में रहने वाली महिला आसो नाग 55 वर्ष गुरुवार की रात को अपने घर पर बैठी हुई थी कि तेज बादल की गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरने से महिला बेहोश हो गई। पीड़िता को तत्काल 112 वाहन में उसके परिजनों के साथ बैठाकर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें