फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव: बड़े भाई ने छोटे पर किया कुल्हाड़ी से हमला, बीच-बचाव करने आई मां भी लहूलुहान

Sat, 04 Jul 2026 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड़ में किसी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना को देख बीच बचाव करने आई मां भी घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए फरसगांव के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि बड़े डोंगर निवासी युवक जितेंद्र पटेल ने बीती रात को घर में खाना खा रहे अपने छोटे भाई सलीम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद अपने छोटे भाई के ऊपर घर में रखे कुल्हाड़ी से सिर, पीठ व जांघ में हमला कर दिया। छोटे भाई ने अपने आप को बचाने की कोशिश भी की। लेकिन सफल नहीं हो पाया, वहीं घर में मौजूद मां रामोतीन पटेल ने उसे बचाने की कोशिश की, इस दौरान मां भी घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल लाया गया। जहां उपचार जारी है। वही घटना के बाद से पुलिस कारणों की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें