फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में शर्मनाक हरकत: कांकेर में युवती की फोटो एडिट कर बनाया अश्लील, फिर किया वायरल; आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Apr 2026 08:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर के चारामा थाना क्षेत्र में एक युवक ने एकतरफा प्यार में युवती की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक रूप में व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसने एकतरफा प्यार में युवती की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक रूप में सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


चारामा थाना प्रभारी सुरेश राठौर ने बताया कि एक अप्रैल को युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि इकतीस मार्च की रात करीब 9:30 बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन पर उसे बताया गया कि 'ग्राम पंचायत टिकरापारा' नाम से एक वॉट्सऐप समूह बनाया गया है। इस समूह में युवती के ससुराल पक्ष और रिश्तेदारों को जोड़ा गया था। समूह में युवती की एडिट की हुई आपत्तिजनक फोटो और संदेश वायरल किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार निर्मलकर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और युवती धमतरी के एक कॉलेज में साथ पढ़ते थे। प्रवीण युवती से एकतरफा प्यार करता था। उसे पता चला कि युवती की शादी तेरह व चौदह अप्रैल के बीच होने वाली है। युवती को पाने की चाहत में उसने उसकी फोटो एडिट कर आपत्तिजनक बनाई। आरोपी ने जानबूझकर यह फोटो युवती के रिश्तेदारों और ससुराल पक्ष को भेजी। उसकी मंशा थी कि इससे युवती का रिश्ता टूट जाए और वह उससे शादी कर सके।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार निर्मलकर के पास से वह मोबाइल फोन जब्त कर लिया। इसी मोबाइल फोन का उपयोग करके उसने फोटो एडिट की थी और वॉट्सऐप समूह में वायरल की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें