फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल मुद्दे पर दोहरी नीति अपना रहे केजरीवाल: सुखबीर

Fri, 18 Mar 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
सुखबीर बादल के लिए जीत दिलाने का फॉर्मूला भी है और अभिशाप भी - फोटो : file
विज्ञापन
लुधियाना में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा है कि दिल्ली के सीएम एवं आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर दोगली नीति अपना रहे हैं। इसे पंजाब के लोग बेहतर तरीके से समझते हैं।
विज्ञापन


सरकार ने नोटिफिकेशन रद्द करके सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे को ही खत्म कर दिया है। सरकार ने किसानों को जमीन और नहर निर्माण के लिए हरियाणा द्वारा खर्च की गई रकम लौटाने का एलान कर दिया है। कांग्रेसियों द्वारा नहर को भरने की कार्रवाई पर सुखबीर ने कहा कि यह महज दिखावा है। इस तरह कस्सियों से नहर भरने में दो से तीन साल का वक्त लग जाएगा।

डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल वीरवार को गांव गुज्जरवाल में बने आधुनिक खेल स्टेडियम का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। सुखबीर ने दावा किया कि गांवों को स्मार्ट बनाने वाला पंजाब देश का पहला सूबा होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार एक साल के दौरान सूबे के 200 गांवों को स्मार्ट और स्वच्छ गांव के तौर पर विकसित करेगी।
विज्ञापन


इसके लिए अगले वित्त वर्ष के बजट में 200 करोड़ रुपये विशेष तौर पर रखे गए हैं। इन गांवों के लोगों को संचार के आधुनिक साधनों के साथ साथ हर तरह की बुनियादी सहुलियतें मुहैया कराई जाएंगी। इस तरह से अगले पांच साल में सूबे के 11 हजार गांवों को स्मार्ट एवं स्वच्छ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सुखबीर ने कहा कि सरकार गांवों और शहरों का एक समान विकास कर रही है।

शहरों और गांवों को बुनियादी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इन गांवों में पीने के लिए शुद्ध पानी, सीवरेज, वाई-फाई, आंगनबाड़ी, पक्की सड़कें, सेवा केंद्र, खेल मैदान और सेहत सहुलियतें मुहैया कराई जाएंगी।

सुखबीर ने कहा कि बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए 200 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की गई है। इसके अलावा सुखबीर ने गांव ढैपई में खेल स्टेडियम और साफ पानी के तालाब का भी दौरा किया। इस अवसर पर सिकंदर सिंह मलूका, महेश इंद्र सिंह गरेवाल और मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया समेत कई अकाली नेता और अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें