फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग युवती की मौत, दिमागी परेशान थी

Tue, 17 Jan 2023 07:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के इगलास अड्डा ज्ञानगढ़ बगीची निवासी की बेटी दिव्यांग व दिमागी रूप से परेशान थी। दोपहर को वह घूमते-घूमते मथुरा रोड स्थित नगला मोठा को जाने वाले रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड नगला मोंठा को जाने वाले रेलवे फाटक के निकट एक दिव्यांग युवती ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गई। उसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती की शिनाख्त काफी देर बाद हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


हाथरस के इगलास अड्डा ज्ञानगढ़ बगीची निवासी बदन सिंह की 22 वर्षीय बेटी दिव्यांग व दिमागी रूप से थोड़ी परेशान थी। सोमवार की दोपहर को वह घूमते-घूमते मथुरा रोड स्थित नगला मोठा को जाने वाले रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गई। 

मौके पर काफी भीड़ लग गई। लोगों ने उसे आनन-फानन एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत काफी नाजुक थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की मौत की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। युवती को मृत देख परिजन रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें