शौचालय निर्माण के लिए पुराने खंडहर की खुदाई के दौरान कुछ ऐसा निकल आया कि इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो कुछ ऐसा सामने आया कि सच्चाई से पर्दा उठ गया।
सोने-चांदी के सिक्कों से भरी मटकी निकलने की अफवाह
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अचलगंज क्षेत्र में गड्ढा खोदाई के दौरान सोने-चांदी के सिक्कों से भरी मटकी निकलने की अफवाह पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद भवन स्वामी ने थाने में आकर तांबे के सिक्के दिखाए, इसके बाद मामले का पटाक्षेप हो पाया।
खुदाई के दौरान करीब चार फ ीट जमीन के नीचे मिट्टी की मटकी में सिक्के निकले
डेमो पिक
हसनापुर निवासी मनोज यादव बुधवार को शौचालय निर्माण के लिए मकान के पुराने खंडहर में गड्ढा खोदवा रहे थे। खुदाई के दौरान करीब चार फ ीट जमीन के नीचे मिट्टी की मटकी में सिक्के निकले। सोने-चांदी के सिक्के निकलने की चर्चा इलाके में फैल गई।
लोगों की भीड़ लग गई
डेमो पिक
इनके घर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष सुनील सिंह को सूचना दे दी। एसओ के निर्देश पर उपनिरीक्षक रामगोविंद मिश्र ने गांव पहुंचकर तहकीकात की। पुलिस सिक्कों समेत मनोज को थाने ले आई। यहां जांच के दौरान खोदाई में मिले सिक्कों में से 43 तांबे और जस्ता के निकले। यह सिक्के सन 1941 के हैं। ग्रामीणों में चर्चा रही कि गृहस्वामी को आभूषण भी मिले थे। इन्हें दबा दिया गया।