फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव ठगी मामला: मृत जवान के माता-पिता से 11 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

सीमा सुरक्षा बल के मृत जवान वरुण कुमार साहू के वृद्ध माता-पिता से 11 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अधिकारियों को पैसे देने का झांसा देकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव में बसंतपुर थाना पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल के मृत जवान वरुण कुमार साहू के वृद्ध माता-पिता से 11 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अधिकारियों को पैसे देने का झांसा देकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।

विज्ञापन


मृतक वरुण कुमार साहू सीमा सुरक्षा बल में जम्मू कश्मीर में पदस्थ थे। वर्ष 2025 में अवकाश के दौरान ग्राम कोकपुर के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद विभागीय सहायता के रूप में 10 लाख रुपये और उनकी पत्नी के खाते में 19 लाख रुपये से अधिक जमा हुए थे।

मृतक के साडू भाई योगराज साहू ने वृद्ध माता-पिता को विश्वास में लिया। वह उन्हें राजनांदगांव लाया और उनके बैंक खाते से कुल 15 लाख रुपये निकलवाए। आरोपी ने एसएसबी अधिकारियों और बैंक कर्मचारियों को पैसे देने का झांसा दिया। उसने 11 लाख रुपये अपने पास रख लिए और केवल चार लाख रुपये वापस किए। इस प्रकार आरोपी ने वृद्ध दंपती के साथ 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन


पीड़ितों ने बसंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी योगराज साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें