फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव में ईंधन संकट: आठ पेट्रोल पंपों पर सप्लाई चरमराई, किसान-नागरिक परेशान; कांग्रेस ने कही ये बात

Tue, 12 May 2026 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोंडागांव जिले में पेट्रोल-डीजल संकट गहराने से आम नागरिक, किसान और सरकारी कर्मचारी परेशान हैं। जिले के सभी पेट्रोल पंपों में ईंधन खत्म होने से अफरा-तफरी का माहौल है। कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए जल्द राहत देने की मांग की है।
 
विज्ञापन
कोंडागांव में पेट्रोल-डीजल का गंभीर संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव जिले में पेट्रोल और डीजल का गंभीर संकट गहरा गया है। जिले के सभी आठ पेट्रोल पंपों में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। आम जनता ईंधन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

विज्ञापन


किसान, सरकारी कर्मचारी, छोटे व्यवसायी और बेरोजगार सभी पेट्रोल-डीजल की तलाश में परेशान हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पेट्रोल पंपों का जायजा लेने पहुंचे। कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन सरकार केवल अपीलों में व्यस्त है। प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में जनता से की गई सात अपीलों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। पटेल ने सवाल उठाया कि क्या देश अघोषित लॉकडाउन जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में मेट्रो चलने की अपील पर भी तंज कसा।

ग्रामीण क्षेत्रों से भी हालात चिंताजनक बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के सभी पेट्रोल पंपों में ईंधन खत्म हो चुका है। वे पहले से बिजली संकट से परेशान हैं, अब ईंधन की कमी ने खेती-किसानी को प्रभावित किया है। सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने सरकार से जल्द स्थिति स्पष्ट कर राहत प्रदान करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें