फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मारक पर रोशनी का इंतजाम करने की मांग

विज्ञापन
फोटो-57: शहीद स्मारक पर नमन करने पहुंचे लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। परमवीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर होशियार सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्मारक की बदहाल व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई गई। सांखोल निवासी मनीष चाहर, कुलदीप और प्रदीप ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिक के स्मारक पर रोशनी तक का उचित प्रबंध नहीं है। आसपास सड़क पर तिरंगा, महाराजा और रोड साइड लाइटें लगी हैं, लेकिन स्मारक अंधेरे में डूबा रहता है। उन्होंने प्रशासन से पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि लोग सम्मानपूर्वक नमन कर सकें। उन्होंने कहा कि शहीदों के स्मारकों का रखरखाव प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें