फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। नगर के रिफाह-ए-आम इंटर कालेज के पास नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसकी हत्या करने के बाद शव नाले में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार देर शाम नगर के जीटी रोड स्थित रिफाह-ए-आम इंटर कॉलेज के पास नाले में स्थानीय लोगों ने एक शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव तीन-चार दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह से फूल गया था। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकाला। मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। उसके गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। मृतक की गर्दन पर चोट के निशान भी पाए गए। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। आशंका है कि किसी ने हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंक दिया हो। पुलिस ने मृतक के शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त पुलिस नहीं कर पाई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत का कारण पता चल सकेगा। उसके शिनाख्त के लिए पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें