फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास नगर में युवक का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार के विकास नगर में 37 वर्षीय रोहित का शव फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि शव दो-तीन दिन से लटका था। वीरवार रात को सूचना मिलने पर लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि रोहित की पत्नी फिलहाल मायके गई हुई थी। वह अकेला ही रह रहा था। हालांकि साथ ही उसके भाई का मकान है। वीरवार की शाम को जब दुर्गंध आने व गेट खुला रहने पर शंका हुई तो लोग उसके मकान में गए तब मामला सामने आया। उधर पुलिस ने झज्जर के नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा दिया। घटना को संयोग मानकर कार्रवाई की गई है। फंदा लगाने की वजह स्पष्ट नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें