04jjrp30- झज्जर। इफको केंद्र पर डीएपी लेने के लिए पहुंचे किसान। संवाद
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में इफ्को केंद्र पर पहुंचा डीएपी किसानों को वितरित किया गया। सैकड़ों की संख्या में किसान इफ्कोइफ्क केंद्र पर डीएपी लेने के लिए पहुंचे। सरसों और गेहूं की बिजाई से पहले खेतों में डीएपी की जरूरत पड़ती है। इसके चलते डीएपी लेने के लिए किसान पहुंचे है। शहर की अनाज मंडी में इफ्को केंद्र पर शुक्रवार शाम को 1500 बैग डीएपी पहुंचा था। इसके बाद मशीनों में चढ़ाए जाने के बाद किसानों को डीएपी देना शुरू किया गया। डीएपी लेने के लिए पहुंचे किसानों की भीड़ इफ्को केंद्र के बाहर लगी रही। इस दौरान मुख्य गेट से किसानों की बॉयोमीट्रिक की गई। वहीं, दूसरे गेट से किसानों को डीएपी दिया गया। डीएपी के साथ किसानों नैनों डीएपी भी दिया गया। शाम तक सभी आए हुआ पूरा डीएपी किसानों को वितरित किया गया। इस दौरान किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से डीएपी दिया गया।